Building of CRRI

 मुख्‍य पृष्‍ठ

 

 

केन्‍द्रीय सड़क अनुसंधान संस्‍थान में आपका स्‍वागत है I

       

                 केन्‍द्रीय सड़क अनुसंधान संस्‍थान की स्‍थापना एक प्रमुख राष्‍ट्रीय प्रयोगशाला के रूप में 1948 में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की एक अंगभूत प्रयोगशाला के रूप में की गई I   संस्‍थान की स्‍थापना का उद्देश्‍य सड़कों तथा हवाई पट्टियों का अभिकल्‍प,निर्माण एवं रखरखाव, बडे़ तथा मध्‍यम शहरों की  यातायात तथा परिवहन आयोजना, विभिन्‍न क्षेत्रों में सड़कों का प्रबन्‍ध, मार्जिनल सामग्री का सुधार, सड़क निर्माण में औद्योगिक अपशिष्‍ट की उपयोगिता, भू स्‍खलन नियंत्रण, भू सुधार पर्यावरणीय प्रदूषण तथा सड़क यातायात सुरक्षा पर अनुसंधान तथा विकास परियोजनाओं पर कार्य करना है I संस्‍थान भारत तथा विदेशों में विभिन्‍न उपयोगकर्ता  संगठनों को तकनीकी तथा परामर्श सेवाएं प्रदान करता है I संस्‍थान सड़क तथा रन वे परियोजनाओं के कार्य निष्‍पादित करने के लिए 1962 से जन समूह तक अनुसंधान तथा विकास उप‍लब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए राष्‍ट्रीय तथा अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों/पुनर्ग्रहण शिक्षण पाठ्यक्रमों को आयोजित करने का सामर्थ्‍य रखता है I महामार्ग अभियांत्रिकी के क्षेत्रों में मानव संसाधन की क्षमता बनाने के लिए संस्‍थान के पास राष्‍ट्रीय तथा अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करने की क्षमता है I