


|
परिचय |
|
केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1948 में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अन्तर्गत एक राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में की गई I संस्थान आइ एस ओ 9001 प्रमाणीकृत संगठन है जो सड़क एवं परिवहन अनुसंधान, महामार्ग अभियांत्रिकी, कुटिटम एवं रखरखाव, यातायात एवं परिवहन आयोजना, भू तकनीकी तथा सेतु अभियांत्रिकी क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करता है I संस्थान द्वारा सड़कों, यातायात, पर्यावरण तथा सड़क पहलुओं, हवाई क्षेत्र कुट्टिम, भू स्खलन न्यूनीकरण से संबंधित अनुसंधान स्तर पर तथा तकनीकी सेवाएं व्यवसायिक रूप में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के ग्राहकों को देश तथा विदेशों में प्रदान की जाती है I संस्थान में काफी संख्या में उच्च योग्यता तथा अनुभव प्राप्त वैज्ञानिक तथा तकनीकी स्टाफ है, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में समरूप बांटा गया है I प्रयोगशाला में परीक्षण सुविधाएं तथा कार्यस्थल अन्वेषण उपस्कर आधुनिकतम तथा पूर्ण जानकारी सहित रखे गए हैं I कम्प्यूटरों का पूर्ण जालतंत्र है तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आइ टी) सुविधाओं का कुशलतापूर्ण प्रबन्ध किया गया है I संस्थान में प्रशिक्षण तथा पुन:श्चर्या पाठ़्यक्रम विभिन्न समकालीन विषयों पर समय समय पर संचालित किए जाते हैं I संस्थान में पुस्तकालय एवं प्रलेखन सेवाएं सर्वोच्च कोटि की हैं I
|
