सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा विकसित "आरएपी - आधारित माइक्रो-सरफेसिंग तकनीक" के लाइसेंसिंग के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) प्रस्तुत करने का आमंत्रण
अवलोकन
सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) योग्य और अनुभवी भारतीय फर्मों से नवोन्मेषी "आरए पी-आधारित माइक्रो-सरफेसिंग तकनीक" की लाइसेंसिंग और बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित करता है। यह कोल्ड मिक्स-आधारित समाधान सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा कुट्टिम (सड़क की सतह) के निवारक और नियमित रखरखाव के लिए एक टिकाऊ, किफायती और त्वरित समाधान प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
"आरएपी-आधारित माइक्रो-सरफेसिंग तकनीक" के बारे में
आरएपी-आधारित माइक्रो-सरफेसिंग, सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा विकसित एक टिकाऊ कुट्टिम रखरखाव तकनीक है जो माइक्रो-सरफेसिंग में रिक्लेम्ड डामर पेवमेंट (RAP) सामग्री को सम्मिलित करती है। यह वर्तमान कुट्टिम सामग्री के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देती है, शुद्ध (वर्जिन) एग्रीगेट्स और बिटुमेन की खपत को कम करती है, पर्यावरणीय प्रभावों को कम करती है, और कुट्टिम की सतह की स्थिति, स्किड प्रतिरोध और सेवाक्षमता को बहाल करने के लिए एक किफायती समाधान प्रदान करती है।
व्यावसायीकरण के अवसर
सीएसआईआर-सीआरआरआई पंजीकृत भारतीय फर्मों से ईओआई (EOI) चाहता है, जिनके पास निम्नलिखित अनुभव/क्षमता हो:
• सड़क निर्माण या रखरखाव में सिद्ध अनुभव हो
• पूरे भारत में परिचालन क्षमताएं हों
• व्यावसायिक स्तर पर इस मिश्रण की लाइसेंसिंग और आपूर्ति में रुचि हो
प्रस्तुति विवरण
इच्छुक पक्षों को निम्नलिखित जानकारी सहित ईओआई प्रस्तुत करना होगा:
• कंपनी प्रोफ़ाइल और सड़क अनुरक्षण का अनुभव
• रुचि के क्षेत्र (क्षेत्रों) और प्रस्तावित संचालन क्षेत्र
• आपूर्ति चेन और लॉजिस्टिकल तैयारी
• विस्तार और विपणन के लिए समय-सीमा
• संपर्क विवरण
ईओआई (EOI) जमा करने की अंतिम तिथि: 30 मार्च 2027
ईओआई ईमेल के माध्यम से इस पते पर भेजा जाना चाहिए: pme [dot] crri [at] csir [dot] res [dot] in
ईओआई की एक हार्ड कॉपी नीचे दिए गए पते पर भी जमा करनी होगी, साथ ही लिफ़ाफ़े पर स्पष्ट रूप से विषय लिखा होना चाहिए: "EOI for Licensing of 'RAP-Based Micro-Surfacing Technology'"
निदेशक
सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान
मथुरा रोड, नई दिल्ली – 110025
ईमेल द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि के 7 दिनों के भीतर हार्ड कॉपी प्राप्त हो जानी चाहिए।
चयन और अगले चरण
प्राप्त सभी ईओआई (EOIs) का मूल्यांकन किया जाएगा, और शॉर्टलिस्ट की गई फर्मों को लाइसेंसिंग के तौर-तरीकों, आपूर्ति क्षमता और तकनीकी सहयोग के विषय में चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन तकनीकी-व्यावसायिक व्यवहार्यता और प्रासंगिकता के आधार पर निदेशक, सीएसआईआर-सीआरआरआई के विवेक पर होगा।
चयनित फार्मों के साथ वित्तीय व्यवस्था और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
तकनीकी प्रश्नों के लिए:
डॉ. राजीव कुमार,
वरिष्ठ वैज्ञानिक
संपर्क - 9557529945 / rajivkumar [dot] crri [at] csir [dot] res [dot] in












































