“FOAMBANKMENT: सड़क तटबंधों (Road Embankments) के लिए कम भार वाली ईपीएस जियोफोम तकनीक” हेतु ईओआई (रुचि की अभिव्यक्ति)
अवलोकन
सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) ने “FOAMBANKMENT: सड़क तटबंधों के लिए कम भार वाली ईपीएस जियोफोम तकनीक” के लाइसेंसिंग और व्यावसायिक उपयोग के लिए पात्र और अनुभवी भारतीय फर्मों से ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ (ईओआई) आमंत्रित की है। यह प्रक्रिया इसके संबद्ध निर्माताओं के माध्यम से पूरी की जाएगी। यह तकनीक ईपीएस जियोफोम/कम भार वाली भराव सामग्री का उपयोग करके हल्के सड़क तटबंधों के डिज़ाइन, गुणवत्ता नियंत्रण और निर्माण के लिए एक व्यवस्थित प्रणाली प्रदान करती है। यह विशेष रूप से उन संवेदनशील भागों के लिए उपयोगी है जहाँ मिट्टी बहुत नरम/दबने योग्य (compressible) होती है, या जहाँ पहाड़ी सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जाता है।
“FOAMBANKMENT” के बारे में
FOAMBANKMENT एक ऐसी तकनीक है जिसे सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा विकसित किया गया है। इसका उपयोग ईपीएस जियोफोम या कम भार वाली भराव सामग्री की सहायता से हल्के सड़क तटबंध बनाने के लिए किया जाता है। इस तकनीक में डिज़ाइन पद्धति, गुणवत्ता जांच और निर्माण के तरीके शामिल हैं, जो तटबंध के भार को कम करने और उससे जुड़ी धंसाव (settlement) संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता करते हैं।
यह तकनीक विशेष रूप से उन स्थानों के लिए उपयुक्त है जहाँ सड़क तटबंध बहुत नरम और दबने योग्य मिट्टी पर बनाए जाने हैं। इसके अलावा, पहाड़ी सड़कों को चौड़ा करने, सेतुओं के पहुंच मार्गों (bridge approaches) और अन्य ऐसे संवेदनशील भागों में भी यह बहुत उपयोगी है, जहाँ तटबंध का भार कम रखना आवश्यक होता है। ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में, यह तकनीक पारंपरिक भारी मिट्टी-भराव वाले तटबंधों का एक बेहतरीन और कुशल विकल्प प्रदान करती है।
व्यावसायीकरण के अवसर
सीएसआईआर-सीआरआरआई पंजीकृत भारतीय फर्मों से ईओआई (EOI) चाहता है, जिनके पास निम्नलिखित अनुभव/क्षमता हो:
• ईपीएस/जियोफोम या इससे जुड़े कम भार वाली भरण सामग्री के निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति का अनुभव
• ईपीएस/जियोफोम निर्माताओं और संबंधित निर्माण उद्योगों के साथ स्थापित नेटवर्क
•कच्चे माल की भरोसेमंद और निरंतर प्राप्ति (सोर्सिंग) और आपूर्ति करने की क्षमता
• पूरे भारत (PAN India) या कई राज्यों में कार्य करने की क्षमता
• संबंधित निर्माताओं के माध्यम से ’ FOAMBANKMENT’ तकनीक के लाइसेंसिंग और इसके व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने में रुचि
प्रस्तुति विवरण
इच्छुक पक्षों को निम्नलिखित जानकारी सहित ईओआई प्रस्तुत करना होगा:
• कंपनी प्रोफ़ाइल और संबन्धित कच्चे माल की आपूर्ति का अनुभव
• वर्तमान मैन्युफेकचरिंग /उद्योग नेटवर्क एवं एसोसीएटिड मैन्युफेकचर्र्स का विवरण
• कच्चे माल की भरोसेमंद और निरंतर प्राप्ति (सोर्सिंग) और भौगोलिक पहुँच
• रुचि के क्षेत्र (क्षेत्रों) और प्रस्तावित संचालन क्षेत्र
• तकनीक के अपनाने और व्यावसायीकरण को सरल बनाने के लिए प्रस्तावित योजना
• विस्तार और विपणन के लिए समय-सीमा
• संपर्क विवरण
ईओआई (EOI) जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2027
ईओआई को ईमेल के माध्यम से pme [dot] crri [at] csir [dot] res [dot] in पर भेजा जाना चाहिए। ईओआई की एक हार्ड कॉपी भी नीचे दिए गए पते पर जमा करनी होगी,साथ ही लिफ़ाफ़े पर स्पष्ट रूप से यह लिखा होना चाहिए: विषय: "FOAMBANKMENT की लाइसेंसिंग के लिए ईओआई: सड़क तटबंधों (road embankments) के लिए कम भार वाली वाली ईपीएस जियोफोम तकनीक"
निदेशक
सीएसआईआर – केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान
मथुरा रोड, नई दिल्ली – 110025
चयन और अगले चरण
प्राप्त सभी ईओआई (EOIs) का मूल्यांकन किया जाएगा, और शॉर्टलिस्ट की गई फर्मों को लाइसेंसिंग के तौर-तरीकों, आपूर्ति क्षमता और तकनीकी सहयोग के विषय में चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन तकनीकी-व्यावसायिक व्यवहार्यता और प्रासंगिकता के आधार पर निदेशक, सीएसआईआर-सीआरआरआई के विवेक पर होगा।
चयनित फार्मों के साथ वित्तीय व्यवस्था और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
तकनीकी प्रश्नों के लिए: डॉ. पार्वती जी.एस., वैज्ञानिक-ई तथा प्रभाग प्रमुख
संपर्क : 8171503754 / parvathi [dot] crri [at] csir [dot] res [dot] in












































