सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा विकसित किए गए "CLARIVISOR" के लाइसेंस के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) प्रस्तुत करने का आमंत्रण

अवलोकन

सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR–CRRI) नवोन्मेषी "CLARIVISOR" के लाइसेंस और बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण के लिए योग्य और अनुभवी भारतीय फर्मों से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित करता है।

"CLARIVISOR" के बारे में 

सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा विकसित की गई तकनीक का उद्देश्य चार पहिया वाहनों के लिए एक ग्लेयर मिटिगेशन डिवाइस बनाना है, जिसे ऑटोमोटिव उपयोग के लिए ग्लेयर को कम करके दृश्यात्मक स्पष्टता (विज़ुअल क्लैरिटी) और ड्राइविंग सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

व्यावसायीकरण के अवसर

सीएसआईआर-सीआरआरआई पंजीकृत भारतीय फर्मों से ईओआई (EOI) चाहता है, जिनके पास निम्नलिखित अनुभव/क्षमता हो:

• इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑप्टिक्स फैब्रिकेशन और असेंबली में प्रमाणित अनुभव।
• मैन्युफैक्चरिंग, विपणन और डिस्ट्रीब्यूशन क्षमता। 
• पूरे भारत में ऑपरेशनल क्षमता। 
• CLARIVISOR तकनीक के मैन्युफैक्चर, व्यावसायीकरण और बड़े पैमाने पर आपूर्ति के लिए लाइसेंस लेने में रुचि। 

प्रस्तुति विवरण 

इच्छुक पक्षों को निम्नलिखित जानकारी सहित एक ईओआई प्रस्तुत करना होगा: 

• कंपनी प्रोफ़ाइल और अनुभव
• रुचि के क्षेत्र और ऑपरेशन के प्रस्तावित क्षेत्र
• आपूर्ति चेन और लॉजिस्टिक तैयारी
• विस्तार और विपणन के लिए समय-सीमा 
• संपर्क विवरण 

ईओआई (EOI) जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जून 2026

ईओआई ईमेल से इस पते पर भेजे जाने चाहिए: pme [dot] crri [at] csir [dot] res [dot] in 

ईओआई की एक हार्ड कॉपी नीचे दिए गए पते पर भी जमा करनी होगी, साथ ही लिफ़ाफ़े पर स्पष्ट रूप से विषय लिखा होना चाहिए: "CLARIVISOR" के लाइसेन्स के लिए ईओआई" 

निदेशक 
सीएसआईआर – केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान 
मथुरा रोड, नई दिल्ली – 110025

ईमेल द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि के 7 दिनों के भीतर हार्ड कॉपी प्राप्त हो जानी चाहिए। 

चयन और अगले चरण

प्राप्त सभी ईओआई (EOIs) का मूल्यांकन किया जाएगा, और शॉर्टलिस्ट की गई फर्मों को लाइसेंसिंग के तौर-तरीकों, आपूर्ति क्षमता और तकनीकी सहयोग के विषय में चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन तकनीकी-व्यावसायिक व्यवहार्यता और प्रासंगिकता के आधार पर निदेशक, सीएसआईआर-सीआरआरआई के विवेक पर होगा।

चयनित फार्मों के साथ वित्तीय व्यवस्था और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

तकनीकी प्रश्नों के लिए: प्रमुख, पीएमई 

संपर्क : pme [dot] crri [at] csir [dot] res [dot] in ; headpme [dot] crri [at] csir [dot] res [dot] in